रियलमी के Realme 5 Pro की कीमत में कटौती हुई है। अब ग्राहकों यह फोन कम कीमत पर मिलेगा। साथ ही लोगों को इस फोन में दमदार बैटरी और शानदार कैमरे का सपोर्ट मिलेता है। तो चलिए जानते हैं Realme 5 Pro की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…
Realme 5 Pro की नई कीमत
ग्राहक इस फोन के 4GB RAM वाले वेरिएंट को सिर्फ 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस वेरिएंट को 13,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा था। और इस फोन के 6GB RAM वाले वेरिएंट की नई कीमत अब 13,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 8GB RAM वाले वेरिएंट को 16,999 रुपये की बजाय 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Realme 5 Pro की स्पेसिफिकेशन
Realme 5 Pro में 6.3 इंच की FHD+ Dewdrop फुल स्क्रीन दी गई है। इसमें 48MP Sony IMX586 सेंसर + 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का पोट्रेट लेंस और 2MP का अल्ट्रा मैक्रो लेंस दिया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP Sony IMX471 AI कैमरा मिलेगा।
Realme 5 Pro का प्रोसेसर
परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4,035 mAh की बैटरी लगी है जो 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6 पर काम करता है। Realme 5 Pro स्पार्कलिंग ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन कलर में उपलब्ध है।
