Samsung 29 जनवरी 2020 मतलब कल भारत में Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 को लॉन्च करने वाली है। युजर्स को दोनों स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट फीचर्स मिल सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 की रिपोर्ट लीक हुई थी, जिसमें पंच होल वाला HD डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा कैमरे की जानकारी मिली है। लेकिन दोनों डिवाइसेज को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देगी। इसके साथ ही फोन में तीन वैरिएंट में मिलेगा जो कि 4GB ,6 GB, 8GB रैम और 64GB, 128 GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉज 9611 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। साथ ही युजर्स को इसमें 4000mah की बैटरी मिलेगी।
Samsung Galaxy A51 का कैमरा
Samsung Galaxy A51 के कैमरे की बात करें तो इसमें। 48 मेंगापिक्सल f/2.0 अपर्चर का मेन सेंसर मिलेगा और 12 मेंगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का वाइड एंगल सेंसर और 5 मेंगापिक्सल f/2.4 अपर्चर का मैक्रो लेंस और साथ ही 5 मेंगापिक्सल f/2.4 अपर्चर का डेप्थ सेंसर भी मिलता है 32 मेंगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का सेल्फी कैमरा मिलेगा
Samsung Galaxy A71 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A71 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए युजर्स को 6GB और 8 GB RAM औ साथ ही 128GB स्टोरेज के साथ मिलेगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट मिलेगा है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। आपको बता दें कि यह जानकारी लीक रिपोर्ट से मिली है। साथ ही युजर्स को इसमें 4000mah की बैटरी मिलेगी।
Samsung Galaxy A71 का कैमरा
Samsung Galaxy A51 के कैमरे की बात करें तो इसमें। 64 मेंगापिक्सल f/1.8 अपर्चर का मेन सेंसर मिलेगा और 12 मेंगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का वाइड एंगल सेंसर और 5 मेंगापिक्सल f/2.4 अपर्चर का मैक्रो लेंस और साथ ही 5 मेंगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का डेप्थ सेंसर भी मिलता है 32 मेंगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का सेल्फी कैमरा मिलेगा
Samsung Galaxy A51 और A71 की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 22,000 रुपये के आस-पास रखेगी। तो दूसरी तरफ दोनों Samsung Galaxy A71 29,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
